सीवान, जनवरी 29 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड खेल मैदान में स्व अकबर अली मेमोरियल एक दिवसीय फुटबॉल का फाइनल मैच का आयोजन किया गया। फाइनल मैच बड़हरिया एफसी बनाम फुटबॉल क्लब मीरगंज गोपालगंज के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने सुंदर खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें पहले हाफ में मीरगंज के टीम के खिलाड़ी जर्सी नो 4 ने एक गोल दागकर टीम को बढ़त बनाया। वही दूसरे हाफ में मीरगंज के खिलाड़ी जर्सी नो 7 ने दूसरा गोल किया। यही दूसरे हाफ में बड़हरिया के खिलाड़ी इमरान ने एक गोल किया। इस तरह मीरगंज की टीम ने 2_1 से मैच को जीत लिया। कांग्रेस नेता रिजवान अहमद ने विजेता और उपविजेता कप को दोनों टीम के कप्तान को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.