बरेली, फरवरी 26 -- मीरगंज। जमीन के विवाद में ग्रामीण ने तहसील परिसर में आत्मदाह करने को अपने ऊपर पेट्रोल डालने का प्रयास किया। अधिवक्ता ने उसको पकड़ कर केन छीन ली। तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गए। तहसील ने ग्रामीण को समझा कर शांत किया। तहसीलदार ने मामले की जांच को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देगी। पुलिस ने ग्रामीण को घर ले जाकर परिजनों को सौंप दिया। मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव बहरोली में जमीन के कुछ हिस्से को लेकर गांव के रामप्रसाद और हुरहुरी के आविद अली आदि के बीच विवाद चल रहा है। रामप्रसाद ने पिछले दिनों इस जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया। इस पर आविद अली कुछ लोगों के साथ बुधवार दोपहर मीरगंज तहसील पहुंचे और आत्मदाह करने के धमकी देने लगे। शोरशराब होने पर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। आविद ने केन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.