पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला फुटबॉल लीग का 14 वां मै रविवार को आदिवासी यूनाइटेड और मीरगंज के बीच खेला गया। डीएसए मैदान में चल रहे इस मैच में खेल के पहले हाफ में मीरगंज के जर्सी नंबर 7 संतोष सोरेन ने 14 वें मीनट में पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दिया। फिर दूसरे हॉफ के खेल के अंतिम क्षण के 42 वें मिनट में जर्सी नंबर 9 अक्षय ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिला दी। आदिवासी युनाईटेड की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस तरह मीरगंज 2-0 से मैच जीत लिया। मैच के निर्णायक हर्षित आनंद, रजनीश कुमार, रामशेवक रमन ,अभिषेक मिश्रा थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्रिकेट अध्यक्ष गौतम चौधरी, हैंडबॉल अध्यक्ष अवनीश कुमार, मनोज सिंह, नौशाद आलम, रमन सिंह, फरहद आलम, अजीत सिंह और टूर्नामेंट सचिव रीना मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...