मीरगंज की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जानकीनगर को 1-0 से मात दी
पूर्णिया, जून 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएसए मैदान में चल रहे 71 वें जिला लीग फुटबॉल चैम्पियनशीन मैच में बुधवार को खेले गए संघर्ष पूर्ण मुकाबले में मीरगंज की टीम ने जानकीनगर को 1-0 से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी संघर्ष का रहा। शुरुआत से दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे पर दवाब बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। मगर दोनों टीमों के सेंटर फारवर्ड के खिलाड़ी गेंद को गोल मे तब्दील नहीं कर सके। खेल के 48 वें मिनट में मीरगंज की तरफ से खेल रहे खिलाड़ी राजा राम ने एक गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। मैच के अंत तक यह स्कोर बरकरार रह गया। इससे मीरगंज की टीम 1-0 से मैच जीतकर अंक बटोर लिया। मैच के निर्णायक रेफरी रजनीश कुमार, रामसेवक रमण, राकेश उरांव, राफेल शामिल थे। इस मौके पर मुख्य रूप से आलोक लोहिया, रमन सिंह, राजू सिंह, फरहद आलम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.