नई दिल्ली, मार्च 8 -- वैदिक ज्योतिष में जब एक ही राशि में तीन ग्रह एक साथ आ जाते हैं तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। इस तरह के ग्रह संयोग को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसका असर कई राशियों के जीवन पर दिखाई देता है। मार्च 2026 में भी ऐसा ही एक खास संयोग बनने जा रहा है, जब मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति बनेगी। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं शनि देव पहले से ही इस राशि में स्थित हैं। अब 15 मार्च को सूर्य देव भी मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में तीन ग्रहों का मिलन होगा और त्रिग्रही योग बन जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव का संकेत दे सकता है। हालांकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों...