नई दिल्ली, मार्च 5 -- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 14 मार्च 2026 को एक खास ग्रह संयोग बनने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनि देव पहले से विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और शनि की युति बनेगी। मीन राशि में यह संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है, इसलिए इसे ज्योतिष के नजरिये से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन और न्याय के ग्रह हैं। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह संयोग खास फल दे सकता है। क्यों खास मानी जाती है सूर्य-शनि की युति- ज्योतिषशास्त्र में सूर्य और शनि को पिता-पुत्र का संबंध माना जाता है। इन दोनों ग्रहों की युति को प्रभावशाली माना जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.