नई दिल्ली, जून 7 -- शनि ग्रह को ज्योतिष में कर्मफलदाता कहा जाता है। जब शनि राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन पर इसका प्रभाव ज्यादा दिखाई देता है। इस समय शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में मेष राशि के जातकों पर भी इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल रहा है। ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में शनि के विराजमान होने से मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। यह अवधि लंबे समय तक रहने वाली है, इसलिए आने वाले वर्षों में मेष राशि के लोगों को कई मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। शनि की साढ़ेसाती साढ़ेसात वर्षों की होती है।बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां मेष राशि के जातकों को इस दौरान कामकाज और परिवार दोनों मोर्चों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं। कई लोगों को नौकरी में...