नई दिल्ली, मई 23 -- Pisces Horoscope Today 23 May 2026 aaj ka meen rashifal: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और पारिवारिक मोर्चे पर बड़ी मजबूती लेकर आने वाला है, जबकि स्वास्थ्य और प्रेम के मामले में सधे हुए कदमों से चलने की जरूरत होगी। द्वादश के राहु और लग्न के शनि के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है, जिससे बचने के लिए आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान का कड़ाई से पालन करना होगा। प्रेम के मामलों में उत्पन्न होने वाली गलतफहमियों या तू-तू मैं-मैं से खुद को दूर रखें और अपनी अत्यधिक भावुकता पर नियंत्रण रखें। इस समय आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपके पराक्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, जिससे आप व्यावसायिक तौर पर नई ऊंचाइयों को छुएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप भविष्य के लिए उचित निवेश कर पाएंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों को आज बड...