मीना हत्याकांड के इनामी आरोपी आफताब-शोएब मुठभेड़ में घायल, भर्ती
आगरा, जुलाई 19 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य में गत दिनों हुई महिला की हत्या के मामले में फरार 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जानकारी मिलते ही एसपी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया। घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से पुलिस ने दो तमंचा, चार खोखा, दो कारतूस व एक बाइक बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गत छह जुलाई को थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव कादरगंज की महिला के घर से गायब होने की सूचना आठ जुलाई को मिली थी। पुलिस ने गत 14 जुलाई को एक आरोपीज की निशानदेही पर मृतका का शव बरामद किया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस टीम तलाश कर रहीं थीं। शुक्रवार की रात्रि में फरार दोनों हत्यारोपियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.