मीना सिंह कौड़ीराम ब्लाक अध्यक्ष बनीं
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय कौड़ीराम पर गुरुवार को आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गीता पाण्डेय की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष जया मिश्र के संचालन में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कौड़ीराम ब्लाक में संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक रूप से संपन्न कराया। इस दौरान मीना सिंह को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। रागनी, सुधा त्रिपाठी और पूनम सिंह को ब्लाक उपाध्यक्ष, नीलम पाण्डेय को मंत्री/कोषाध्यक्ष बनाया गया। मंजू यादव, रीता पाण्डेय, अंजली राय को संगठन मंत्री का पद दिया गया। निर्मला, शोभा, राजकुमारी को संयुक्त मंत्री के रूप में चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद बैठक में संगठन के विस्तार पर गहन विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बृजकांति सिंह, जिला मंत्री ममता सिंह, जिला उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.