पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल बिलगवाँ में मीना मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालकों को संस्कार देने के उद्देश्य से मातृ पूजन कराया गया। बालिका और बालकों ने अपनी माताओं को टीका लगाकर स्वागत किया और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान प्रकट किया। सुगमकर्ता अनीता तिवारी ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में अंकिता, अनुज, नेहा, शिवम, अर्जुन, शांतनु, प्रिया आदि बच्चों की माँ और दादी माँ उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : यह भी पढ़ें- मां बच्चों की होती है प्रथम गुरु: पायल कपूर यह भी पढ़ें- पीपीएम किड्स स्कूल में मातृ दिवस समारोह का हुआ आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...