बस्ती, अप्रैल 7 -- नगर बाजार। विकासखंड बहादुरपुर के संविलियन विद्यालय नगहरा में पांच आदर्श मीना मंच विद्यालयों ने प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में 2010 से 2025 तक विद्यालय में पढ़े एवं सफल पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। बीएसए अनूप कुमार तिवारी व डीसी स्वच्छ भारत मिशन राजा शेर सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल वाटिका के छात्रों प्रज्ञा, अंश, नित्यांश, आयांश व मीनाक्षी ने नमस्ते जी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। मंच व सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम के प्रदेश समन्वयक डॉ. नदीम व जनपद नोडल आलोक शुक्ल ने सुगमकर्ताओं अमिता सिंह यादव, श्वेता मिश्रा, शशिबाला, शशि वरुण, रोविना व ममता मौर्या ने विभिन्न सत्रों पर रोचक टीएलएम को देखकर उत्साहवर्धन किया। पूर्व छात्रा दिव्या व प्रेम ने 'आरंभ है प्रचंड है' की ओजपूर्ण प्रस्तुति दी। समाप...