जौनपुर, मई 31 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 'मीना मंच' कार्यक्रम के तहत अंतर्गत छात्राओं का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की 12 छात्राओं के जन्मदिन को विशेष रुप से मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं और उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक संस्था मिलन धारा की सचिव रीतु यादव एवं विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने जन्मदिन मना रही छात्राओं को तिलक लगाकर और आरती उतारकर किया। इसके बाद छात्राओं के साथ केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से विशिष्ट अतिथि श्याम बहादुर यादव भी उपस्थित रहे। जन्मदिन मनाने वाली छात्राओं में प्रिया, रत्ना, प्रतिभा, काजल, सृष्टि, तन्नू, आरुषि, पूजा, शिवांगी, दीक्षा, रुही सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान...