मीना मंच के जरिए बालिकाओं में विकसित होगी नेतृत्व क्षमता
शामली, सितम्बर 18 -- शामली। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत मीना मंच के सुदृढ़ीकरण, बालिकाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता और आत्मसम्मान के विकास को लेकर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। 16 और 17 सितंबर को आयोजित प्रशिक्षण में शामली जनपद से चयनित मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में जेंडर समानता, मीना मंच का पुनर्गठन, जेंडर चौंपियन, रूढ़िवादिता को तोड़ने, पॉक्सो अधिनियम और बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस बार 'सम्मान से समानता तक' अभियान के तहत बदलाव की प्रेरक कहानियों और कॉमिक्स बुक्स को भी प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया गया। यह भी पढ़ें- सम्मान से समानता तक का जोश भरेगा मीना मंच जनपद शामली से उच्च प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.