मीना मंचों के 450 प्रतिभागियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
लखनऊ, सितम्बर 7 -- परिषदीय स्कूलों में बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए गठित मीना मंचों की बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वह विभिन्न मुद्दों पर मुखर होकर अपनी आवाज उठा सकें और महिलाओं के लिए बने नियम-कानून की जानकारी ढंग से पा सकेंगी। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रयागराज में नौ से 24 सितंबर तक कुल नौ बैचों में 450 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में मीना मंचों के सशक्तीकरण, नेतृत्व क्षमता प्रदान करने व यौन शोषण संबंधी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिभागियों का क्षमता संवर्धन किया जाएगा। सभी जिलों के मीना मंचों की प्रतिभागियों को इसमें सम्मिलित किया गया है। यूनिसेफ की ओर से मीना मंच के गठन की परिकल्पना की गई थी। मीना वह पात्र है जो एक सहासी ग्रामीण बालिका है और अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.