उरई, मार्च 7 -- कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के एक छोटे से गांव खुटमिली की मीना शुक्ला ने एक समूह बना कर न सिर्फ अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि गांव एक की एक दर्जन महिलाओ को समूह से जोड़कर उनके घर की स्थिति को बदलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। समूह की महिलाएं दलिया बेसन बरी सत्तू व अचार बना कर बेचने का काम कर रही हैं। मीना ने 2018 मे उत्तर प्रदेश ग्रामीण मिशन के अंतर्गत राधा महिला समूह का गठन किया था। शुरुआती दौर में तो परिजनों की काफी विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन मीना के पति बबलू शुक्ला का सपोर्ट मिलने से वो अपने मकसद पर काफ़ी हद तक कामयाब हो गई। मीना ने बताया उनका समूह दलिया बेशन सत्तू अचार बना कर बेचते हैं। जिससे लगभग 20 हजार रूपये महीने की आमदनी हो जाती है समूह में इस समय एक दर्जन महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.