मीना दिवस पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
सासाराम, सितम्बर 24 -- चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को मीना दिवस पर मीना मंच द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्य विद्यालय भरंदुआ में छात्राओं ने मीना गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान पेंटिंग, रोल प्ले, रंगोली और गीत प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाल विवाह नहीं करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। मीना दिवस पर केक भी काटा गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बच्चों ने कविता, नृत्य और गायन के माध्यम से दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- Gonda News: कस्तूरबा विद्यालय में धूमधाम से मना मीना का जन्मदिन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.