नई दिल्ली, जुलाई 16 -- हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं, जो इतिहास में दर्ज हो गए हैं। कई गीतकार ने अपने गाने के जरिए इमोशन तक को पूरी तरह से उडेल दिया। उनके ये गाने सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि भावनाओं का दस्तावेज बन गए। 1963 के हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर का एक ऐसा ही गाना है, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से अमर कर दिया। इस गाने में अभिनेत्री एक तरफ कहती है कि वो अपने प्रेमी के बिना रह नहीं सकती, तो वहीं दूसरी तरफ शिकायत करती है कि वो उसे अपने प्यार के पिंजरे में कैद कर रहा है। यानी हर भाव इस गाने में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म और कौन सा है वो गाना?हसरत जयपुरी ने लिखा वो कालजयी गीत हम बात कर रहे हैं साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल एक मंदिर' के सुपरहिट गाने 'हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे' की। ये...