मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। घोसौत स्थित मिनाही प्राथमिक विद्यालय के समीप गुरुवार की रात विधायक अजय कुमार के अंगरक्षक से मारपीट की गई। मामले को लेकर अंगरक्षक संजय कुमार ने सिवाईपट्टी थाना में आवेदन दिया है। इसमें एक नामजद और पांच अज्ञात को आरोपित किया है। संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि विधायक अजय कुमार शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात अपने घर सोढ़ना माधोपुर लौट रहे थे। मिनाही प्राथमिक विद्यालय के समीप विवाह समारोह में शामिल कुछ लोग सड़क पर डांस कर रहे थे। उनलोगों से गाड़ी को जाने देने का आग्रह किया। इस बात पर वे लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। इधर, थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.