मुजफ्फरपुर, नवम्बर 23 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के दाउद छपरा गांव स्थित बांसवारी से रविवार दोपहर बाद एक महिला का शव मिला। गले पर काले रंग का निशान था। महिला पार्वती देवी (26) थी। वह खानेजादपुर स्थित मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतिका के पिता खानेजादपुर निवासी मुन्ना भगत ने पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात पुत्री घर में सोई थी। रात के करीब एक बजे नींद खुली तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला है और वह घर में नहीं थी। सुबह में दुकान पर चला गया। कुछ देर बाद खोजबीन शुरू की गई। फोन करने पर उसका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा था। दोपहर बाद घर से थोड़ी दूरी पर दक्षिण दिशा में एक बांसवारी के बीच से उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.