मीनापुर में करंट लगने से महिला की मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मीनापुर। थाना क्षेत्र के बहवल बाजार में गुरुवार को करंट लगने से महिला की मौत हो गई। मृतका सुरेश राम की 45 वर्षीया पत्नी रीना देवी थी। परिजनों ने बताया कि रीना देवी सुबह में घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई। आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.