मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के लौतन स्थित विषहर स्थान के समीप गुरुवार की रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, बुजुर्ग किसान के मुंह में गोली मार दी। गंभीर हालत में किसान को मीनापुर अस्पताल से मेडिकल रेफर कर दिया गया। मृतक मृतक गांगीछपरा निवासी दीपलाल साह (58) था। वह मानसिक रूप से दिव्यांग था और दशकों से विषहर स्थान के समीप सड़क किनारे पेड़ के नीचे रहता था। उसे तीन गोली मारी गई। वहीं, गांगी छपरा निवासी जख्मी भोला सिंह (70) को परिजनों ने मेडिकल से शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर मीनापुर, सिवाइपट्टी, रामपुरहरि और पानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.