मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर। मीनापुर निवासी संजय कुमार साहू कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक बनाए गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने शुक्रवार को उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पूर्व की तरह मजबूत सेवादल का गठन कर संजय साहू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के विश्वास पर खरा उतरेंगे। पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, जिला प्रवक्ता समीर कुमार, महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम, महताब आलम सिद्दीकी, केदार सिंह पटेल, प्रभात चंद्र, मो. आमिर, मोजक्किर रहमान, दिलीप चौधरी, लक्ष्मण ठाकुर, मनोज सिंह व अन्य कांग्रेसियों ने भी बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...