मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत समिति की राजनीति गरमा गई है। प्रमुख समर्थक और विरोधी गुटों में मारपीट हो गई। शनिवार को दोनों गुटों की ओर से अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। मकसूदपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। वहीं हरका मानशाही गांव के प्रमुख समर्थक अमित कुमार के बयान पर तीन लोगों को नामजद किया गया है। मारपीट में जख्मी हुए राहुल और अमित का मीनापुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है। इस घटना से दोनों गुटों में तनाव है। थाना अध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया लेन-देन के विवाद में मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...