मीनापुर के दो युवक एटीएम कार्ड बदल ठगी करते समस्तीपुर में धराए
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मीनापुर/समस्तीपुर, हिटी। एटीएम कार्ड बदलकर दूसरों के खातों से रुपये उड़ाने के मामले में मीनापुर के दो युवकों को समस्तीपुर जिले के मथुरापुर में पकड़ा गया। उनकी पहचान सुधीर कुमार एवं विकास कुमार के रूप में हुई है। दोनों के पास से कुल 32 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और एक बरामद की गई है। इनमें सुधीर के पास से 17 एटीएम कार्ड और एक फोन, जबकि विकास के पास से 15 एटीएम कार्ड एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस संबंध में समस्तीपुर के सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार ने बताया कि मथुरापुर थाना क्षेत्र में 3 फरवरी को एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। इसी क्रम में 11 मई को मथुरापुर घाट स्थित पीएनबी के एटीएम के पास दो युवकों की गतिविधि पुलिस को संदिग्ध लगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.