मीनापुर के दो बच्चों में एईएस की पुष्टि
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती दो बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई हैं। ठीक होने के बाद दोनों को शनिवार को पीकू वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों बच्चे स्वस्थ्य बताये गये है। इसके साथ ही जिले में एईएस पीड़ितों की संख्या 19 हो गई है।साढ़े पांच साल की साक्षी कुमारी मीनापुर के मनिकपुरी की रहने वाली है। उसे चमकी के लक्षण के बाद परिजन ने आठ जून को पीकू वार्ड में भर्ती कराया था। वहीं, दो वर्षीय मो. साजिद बाबू मीनापुर के ही चैनपुर का रहने वाला है। उसे सात जून को एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती कराया था। जांच में दोनों में एईएस की पुष्टि हुई है। एसकेएमसीएच की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बच्चों में एईएस का कारण हाइपोग्लेसिमिया बताया गया है। अब तक एसकेएमसीएच में विभिन्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.