मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवादाता। मीनापुर अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन 'गार्डसिल' के नए वेरिएंट का मंगलवार को शुभारंभ कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी टीका लगाया जाना है। पहला टीका करिश्मा कुमारी को लगाया गया है। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस आयु वर्ग की बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीनापुर लाकर टीकाकरण करावें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.