मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर अस्पताल में एईएस की रोकथाम व प्रबंधन पर मंगलवार को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को एईएस की पहचान, रोकथाम व त्वरित उपचार के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी और फील्ड स्तर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हुए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि एईएस की समय पर पहचान होने पर मरीजों को बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी अभिभावक से अपील की है कि बच्चे को खाली पेट नहीं रहने देना है। धूप से बचाव करना है और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ संजय कुमार सिंहा, सीडीपीओ राजेश कुमार,जीविका के बीपीएम प्रणव कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक, बीएमई रौशन कुमार झा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.