मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मीनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से 24 सितंबर को लापता हुई 18 वर्षीया युवती सोमवार को खुद थाना पहुंच गई। मामले को लेकर युवती के पिता ने थाना में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें एक युवक को नामजद किया था। आरोपित युवक फरार बताया जा रहा है। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि मंगलवार को युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...