मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड सभागार में गुरुवार को मुखिया संत कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में मुखिया संघ की बैठक हुई। इसमें पंचायतीराज पदाधिकारी को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। मांगपत्र में तकनीकी सहयाक की कमी से विकास कार्य बाधित होने, मुख्यमंत्री सोलर लाइट के बंद रहने, प्रधानमंत्री आवास का शीघ्र आवंटन करने, शौचालय निर्माण में अनुदान का भुगतान, राशनकार्ड बनाने में तेजी लाने, बायोमेट्रिक प्रणाली को लागू करने, कबीर अंत्येष्टि का बकाया भुगतान और नल जल को सुचारू करना शामिल है। इस मौके पर मुखिया अभिषेक कुमार, वरुण कुमार, जयकृष्ण प्रसाद, नवीन कुमार, लालबचन सहनी, संगीता कुमारी, बिंदू देवी सहित 14 मुखिया मौजूद थे। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मांगपत्र को वरीय अधिकारी को भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.