मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मीनापुर। थाना क्षेत्र के महदेइयां में शनिवार की शाम भू विवाद में हुई मारपीट में घायल अधेड़ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक हरिश्चंद्र प्रसाद (55) थे। पुत्र सूरज कुमार ने बताया कि जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम पिता के सिर पर वार कर दिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। प्रभारी थानेदार शिव कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- छत से धक्का देने से पिता की मौत, बेटा हुआ घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.