मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मीनापुर। प्रखंड मुख्यालय पर दस सूत्री मांगों को लेकर भाकपा का धरना-प्रदर्शन सोमवार को समाप्त हो गया। पार्टी ने 10 सूत्री मांगपत्र बीडीओ को सौंपा है। इसमें बारिश व वज्रपात से फसल नुकसान का मुआवजा देने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। बीडीओ ने सभी मांगों को वरीय पदाधिकारी से अवगत कराने का आश्वासन दिया है। पार्टी के अंचल मंत्री शिवजी प्रसाद, प्रो. लक्ष्मीकांत, महेश प्रसाद चौधरी, शंभूशरण ठाकुर, भिखारी प्रसाद यादव, जगदीश प्रसाद गुप्ता, विक्की कुमार, रामकिशोर चौधरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.