मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिवहर एसएच पर नेउरा के समीप बुधवार शाम बेकाबू ट्रैक्टर ने सीएनजी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार चार अन्य लोग जख्मी हो गए। मृतका दाउदछपरा निवासी सुधीर साह की 37 वर्षीया पत्नी सुधा देवी थी। हादसे की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुधा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर दिया गया है। इधर, देर रात अस्पताल से शव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। वे लोग वरीय पुलिस पदाधिकारी की बुलाने की मांग पर अड़ गए। सुधा देवी के भाई आभूषण कारोबारी बृजभूषण ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बहन को मीनापुर अस्पताल की जगह एसकेएमसीएच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.