मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव से बुधवार की देर चोरों ने आधा दर्जन बकरियों की चोरी कर ली। शोभा देवी ने बताया कि रात करीब 12 बजे खट-खट की आवाज सुनाई दी। नींद खुली तो देखा कि चार से पांच लोग बकरी को उठाकर गाड़ी में रख रहे थे, जब तक शोर मचाया, सभी फरार हो गए। सुमित्रा देवी और दहउड़ा देवी ने बताया कि चोर पुलिस की वर्दी में थे और मुंह को काले रंग के गमछा से बांधे हुआ था। सभी चार चक्का वाहन से थे। थानेदार राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.