मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के टेंगरारी गांव में सोमवार दोपहर आग लगने से रघू बैठा का घर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस-पास में लगे लीची के पेड़ झुलस गए। बताया जाता है कि जिस घर में आग लगी है, उसमें पहले कोचिंग चलती थी। घर में बेंच-डेस्क भी रखा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...