मीनाक्षी मंदिर में भी हेराफेरी, कीमती संपत्ति बेच दी; कई अधिकारियों सहित 19 पर केस दर्ज
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- तमिलनाडु के मदुरै स्थित ऐतिहासिक मीनाक्षी मंदिर की कीमती संपत्ति की अवैध रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पूर्व राजस्व अधिकारियों और सब रजिस्ट्रार सहित 19 लोगों पर केस दर्ज किया है। यह प्राथमिकी मंदिर के संयुक्त आयुक्त एवं कार्यकारी अधिकारी के चेल्लादुरई की शिकायत के आधार पर 25 जुलाई को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120B (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार, मदुरै के चोक्कीकुलम स्थित यह विवादित संपत्ति पुदुकोट्टई के राजा टीएम दुरैराजा की पत्नी टीएम दुरैरानी द्वारा 1930 में एक वसीयत के जरिए मंदिर को सौंपी गई थी। इस संपत्ति से होने वाली आय का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठानों, दान-पुण्य और छात्रवृत्ति के लिए धन जुटाना था। मंदिर अधिकारियों का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.