हल्द्वानी, जून 1 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी क्रय विक्रय समिति की नई कार्यकारिणी सदस्यों को सोमवार को विधायक बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में मीनाक्षी जंतवाल अध्यक्ष और मदन बधानी उपाध्यक्ष बने। जबकि गौरी देवी, अमनदीप सिंह, तारा सिंह, वीरेंद्र कुमार, विपिन कांडपाल सदस्य बने। नामित सदस्य के रूप में हरीश कनवाल को जिम्मेदारी मिली। शोभा कांडपाल और विपिन कांडपाल इफ्को प्रतिनिधि के रूप में चुने गए। जिला सहकारी विकास संघ प्रतिनिधि के रूप में शोभा कांडपाल, तारा सिंह और हरेंद्र सिंह पहुंचे। गौरी देवी, वीरेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, विपिन कांडपाल नैनीताल जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के रूप में भी चुने गए हैं। यह भी पढ़ें- ईस्टर्न झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स की जिला कार्यकारिणी समिति गठित इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष र...