हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। भोपाल के एलएनसीटी विश्वविद्यालय में 20 से 24 अप्रैल तक आयोजित प्रथम अंतर विश्वविद्यालयी जु-जित्सु प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी की एमए योग चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा मीनाक्षी पंत ने कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने मीनाक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...