भोपाल, जून 9 -- मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की इकलौती उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह हैदराबाद की अदालत में लंबित आपराधिक मामले की जानकारी को कथित तौर पर छुपाना बताया गया है। इस पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने दावा किया है कि मीनाक्षी नटराजन जी के नॉमनोनेशन के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। कोई क्रिमिनल केस रजिस्टर्ड नहीं है।ये वोट चोरी नहीं, सीट चोरी है विवेक तन्खा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए आगे लिखा- "मात्र एक नोटिस आया है की उनके और अन्य लोगो के खिलाफ 10 करोड़ कंपनसेशन की कार्यवाही क्यों ना की जाए। जिस नोटिस का मीनाक्षी जी के वकील ने जवाब दिया है। FIR दर्ज नहीं है।" उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा- ये मामला वोट चोरी का नहीं, सीट चोरी का है। खुलेआम प्रजातंत्र के...