प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को रद्द किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर हुई अलोकतांत्रिक कार्रवाई लोकतंत्र के इतिहास मे हमेशा के लिए बदनुमा कलंक दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन की सुनिश्चित जीत देख एक बड़े षड़यंत्र के तहत यह कार्रवाई प्रजातंत्र की सीधे तौर पर हत्या है। बुधवार को जारी बयान में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कटाक्ष किया कि मोदी ने नेहरू जी का रिकार्ड तोड़ा तो भाजपा जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि कड़वा सच तो यह है कि यह जश्न महंगाई और बेरोजगारी के चरम पर होने तथा विदेश नीति के फेल होने को लेकर बर्बादी का जश्न है। सांसद ने पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए ...