मीनाक्षी की एक गलती और BJP की हो गई बल्ले-बल्ले; कांग्रेस की इकलौती कैंडिडेट का नामांकन क्यों हुआ रद्द?
भोपाल, जून 9 -- मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने रद्द कर दिया है। नटराजन पर आरोप है कि उन्होंने अपने नामांकन फॉर्म में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक मामले की जानकारी कथित तौर पर छुपाई थी। इस तरह कांग्रेस मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की रेस से बाहर हो गई है, क्योंकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून थी। भाजपा ने इस विषय में शिकायत की थी। इसके बाद रिटर्निंग आफिसर ने उन्हें नोटिस देकर 9 जून को शाम 5:30 बजे तक जवाब देने के लिए कहा था। लेकिन, कोई जवाब नहीं देने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने अपनी जांच में जानकारी को छिपाने का दोषी पाने के बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तकनीकी आधार पर रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस मध्य प्रदेश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.