मीत नगर से सबोली के बीच जाने के लिए बनेगा आरयूबी
नई दिल्ली, मई 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। न्यू अशोक नगर और मीत नगर से सबोली की ओर जाने के लिए वजीराबाद रोड पर रेलवे लाइन के नीचे रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाने की परियोजना वर्षों के इंतजार के बाद एक बार फिर अस्तित्व में आ गई है। दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस परियोजना के लिए सलाहकार नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। इसे लेकर क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी ने पैरवी करते हुए परियोजना का प्रस्ताव दिल्ली सरकार को दिया था।
परियोजना की प्रगति रेलवे लाइन के नीचे सालों पहले से ब्रिज का कुछ हिस्सा बना पड़ा है, लेकिन पूरी परियोजना अधर में लटकी रही। अब पीडब्ल्यूडी ने इसे पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। इस आरयूबी के बनने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालक भी आसानी से आवाजाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.