गया, फरवरी 12 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जनसंचार व मीडिया विभाग की ओर से 'डिजिटल युग में मीडिया शिक्षा का बदलता परिदृश्य' विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। तेजपुर यूनिवर्सिटी, असम के कुलपति प्रो. शंभूनाथ सिंह ने मीडिया क्षेत्र में भविष्य उन्मुख शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में मीडिया शिक्षा अत्यंत प्रासंगिक है। समाज संचार के बिना अस्तित्व में नहीं रह सकता। इसलिए संचार मॉडलों को समझना आवश्यक है। प्रो. सिंह ने मीडिया शिक्षा में शोध की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शोध नए विचारों को जन्म देता है। प्रो. सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में डिजिटल तकनीक, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों को भविष्य उन्मुख और व्यावहारिक शिक्षा देना सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.