नई दिल्ली, जून 26 -- अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद बढ़ने के बाद अब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सुर्खियों में छाई हुई है। उधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय एवं सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफा पर विशेष आमंत्रित सदस्य एवं ट्रस्ट के चर्चित चेहरे गोपाल राव इस इस्तीफे से अनजान नजर आए हैं। गोपाल राव की प्रतिक्रिया आई कि मीडिया वाले चंपत राय के पीछे पड़े हैं। प्रचार माध्यम वाले चंपत राय का इस्तीफा लेकर छोड़ेंगे। दरअसल, अयोध्या खबर आई है कि श्रीराम जन्मभमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं खबर यह भी है कि गोपाल राय ने भी खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, इसकी अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की। ट्रस्ट या कोई और आधिकारिक बयान नहीं ...