मीडिया की निष्पक्षता पर मंथन, 20 विभूतियां सम्मानित
वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा, पत्रकारिता, चिकित्सा, साहित्य, समाजसेवा एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 20 विभूतियों को सम्मानित किया गया। उन्हें काशीरत्न, शान-ए-काशी, आईजे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिए गए। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने की। मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. श्यामसुंदर अग्रवाल रहे। सम्मानितजनों को शॉल, स्मृति चिह्न, पगड़ी एवं प्रमाण पत्र दिये गए। इस मौके पर 'वर्तमान वैश्विक संकट : मीडिया की भूमिका' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने मीडिया की जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सामाजिक प्रभाव पर विचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.