रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक मीडिया कर्मी के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुलसुंगा स्थित वनखंडी नाथ कॉलोनी फेस-1 निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी उर्फ दुर्गेश तिवारी ने बताया कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते गेट के सामने कुछ रेत पड़ी थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी नरेश रस्तोगी से विवाद हो गया। आरोप है कि शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी पड़ोसी ने गाली-गलौज की, हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। पीड़ित के अनुसार, पुलिस के जाने के बाद दोपहर में नरेश रस्तोगी, कुनाल रस्तोगी, दीपू रस्तोगी और दो अन्य लोग स्कूटी से घर पहुंचे...