जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा मीडिया कप क्रिकेट 2026 का आयोजन 2 से 15 फरवरी 2026 तक कीनन स्टेडियम में किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर प्रेस क्लब कार्यालय साकची में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार जयेश ठाकर को स्पोर्ट्स कमेटी हेड और आदित्यनाथ झा को स्पोर्ट्स कमेटी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य संरक्षक ब्रजभूषण सिंह ने अनुशासन और एकजुटता के साथ बेहतर आयोजन पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज सिंह ने की। महासचिव विनय पूर्ति ने वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष अजय महतो ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.