मीडिया इलेवन ने पुलिस प्रशासन इलेवन को 16 रनों से हराया
कन्नौज, जून 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के करमुल्लापुर खेल मैदान पर आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में मीडिया इलेवन स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन इलेवन स्टार को 16 रनों से पराजित कर दिया। 12-12 ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्साह का बेहतरीन परिचय दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 144 रन बनाए। जवाब में पुलिस प्रशासन इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन टीम 12 ओवर में 128 रन ही बना सकी। मीडिया इलेवन के खिलाड़ी रोहित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। भीष गर्मी और तेज धूप के बावजूद मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.