मोतिहारी, अगस्त 29 -- मोतिहारी, निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नेट की जून-2026 की परीक्षा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय से उत्तीर्ण की। मीडिया अध्ययन विभाग के स्नातकोत्तर 2024-26 बैच के छात्र अरमान अली ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय से सहायक प्राध्यापक एवं पी-एच.डी. में प्रवेश के लिए अहर्ता प्राप्त की है। वहीं, स्नातकोत्तर 2023-25 बैच के छात्र रहे प्रतीक कुमार ने भी पी-एच.डी. में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया है। यह भी पढ़ें- मगध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट में किया शानदार प्रदर्शनसुखद अवसर इस उपलब्धि पर केविवि के कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने ...