बिजनौर, मार्च 15 -- बिजनौर। जिले में साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन हैकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे है। हैकरों ने एक मीडियाकर्मी का मोबाइल और सोशल मीडिया आईडी हैक कर भीम ऐप से जुड़े विभिन्न बैंक खातों से करीब 7 लाख 90 हजार 409 रुपये की धनराशि अन्य खातों में ट्रांसफर कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के नई बस्ती, गुरूद्वारा रोड निवासी अतुल गर्ग पुत्र सुरेन्द्र गर्ग दूरदर्शन और आकाशवाणी के संवाददाता है। उनके और फर्मों के नाम से उनके बैंक आफ बडौदा, पंजाब नेशनल बैंक व आईडीबीआई फस्ट बैंक में चार अकाउंट है। अतुल गर्ग का कहना है कि उक्त बैंकों में उनका मोबाइल नंबर-8077153848 लगा है। आरोप है कि हैकरों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.